भारत सरकार के बजट को लेकर प्रबुद्धजनों के बीच यह बोल गए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल। भारत सरकार ( Govt. of India ) का बजट ( Budget) ऐतिहासिक, अभूतपूर्व है। बजट से नए भारत ( New India) के निर्माण की बुनियाद को मजबूती मिलेगी। इस बजट में सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों के समग्र विकास और संतुलित विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले 25 वर्षों में भारत दुनिया का श्रेष्ठ देश बने इसकी नींव रखने वाला यह बजट है। यह बात केंद्रीय मंत्री ( Union Minister ) नरेंद्र सिंह तोमर ( Narendra singh Tomar ) ने रविवार को भोपाल ( Bhopal ) के हिंदी भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन ( Enlightenment Conference ) को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को पार्टी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ( Visnudatta Sharma ) ने भी संबोधित किया।
भाजपा द्वारा रविवार को पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन में - आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय बजट में दी गई सौगात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये रिफॉर्म पर चर्चा की। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से ऐतिहासिक बदलाव आयेगा -
तोमर ने कहा कि नदी जोड़ो योजना की परिकल्पना स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में की गई थी। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार मूर्त रूप दे रही है। इसकी शुरूआत केन बेतवा लिंक परियोजना से हुई है, जिसका मप्र को सौभाग्य मिला। इस योजना से न केवल लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, बल्कि 62 लाख किसान लाभान्वित होंगे। सोलर बिजली का उत्पादन भी होगा। बजट में ऐसे 5 प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी है जिनका डीपीआर बन रही है।
दुनिया के कई देश आज भारत के छाते के नीचे -
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि एक समय जब पोलियो का टीका बना था, तब भारत में इस टीके को आने में बीस साल लग गये थे। इसी तरह टीवी और चेचक के टीके को भी कई साल आने में लगे। जब कोविड आया तो दुनिया के कई देश प्रभावित हुए। कोई भी देश किसी का सहयोग करने की स्थिति में नहीं था, तब मोदी ने किसी देश की तरफ नहीं देखा और उन्होंने भारत के वैज्ञानिकों का आत्मविश्वास बढ़ाया। केवल 9 माह के भीतर ही हमारे वैज्ञानिकों ने वैक्सीन का निर्माण किया। दुनिया ने भारत की इस वैक्सीन को मान्यता दी। आधे से ज्यादा देश हमारी वैक्सीन का उपयोग कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत व साख बढ़ रही है। दुनिया के कई देश आज भारत के छाते के नीचे हैं।
बजट की राशि में बढ़ोत्तरी बढ़ती अर्थव्यवस्था का परिचायक -
तोमर ने कहा कि कोरोना काल में सभी देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन विपरीत समय के हमारी ग्रोथरेट 9.4 हो चुकी है। क्योंकि कोविड काल में सरकार ने कई निर्णय लिये, जिसके कारण आज हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिती में है। गत वर्ष हमारा बजट 34 लाख करोड़ का था जो अबकी बार 39.5 लाख करोड़ का हो चुका है। बजट में हुई यह बढोत्तरी हमारी बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का परिचायक है।
गरीबों को 80 लाख मकान का प्रावधान -
देश आगे बढ़े, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों, गरीबों के जीवन में बदलाव आयें, कुपोषण की समाप्ति खत्म हो, महिलाओं का सशक्तिकरण हो, इन सभी बातों को बजट में समाहित करने की कोशिश की गई है। 25 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे को बजट में स्वीकृति दी गई है। जिसके लिए 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि बजट के लिए पिछले साल 1 लाख 23 हजार करोड़ रूपए प्रावधान किए गए थे, जिसे इस बजट में बढ़ाकर 1 लाख 32 हजार करोड़ किया गया है। गरीबों के लिए 80 लाख मकान के लिए 48 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। सम्मेलन में भोपाल के प्रमुख व्यापारी, उद्योगपति एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS