ELECTION 2023: बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव में आजमाएंगे अपनी किस्मत, इन नेताओं को भी मिला टिकट

ELECTION 2023: बड़ी खबर ! केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव में आजमाएंगे अपनी किस्मत, इन नेताओं को भी मिला टिकट
X
मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिमनी से चुनाव लडेंगे।

भोपाल : मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिमनी से चुनाव लडेंगे।

इन नेताओं को भी मिली टिकट

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद गणेश सिंह, सांसद रीति पाठक, सांसद राकेश सिंह को भी विधानसभाचुनाव में उतारा जाएगा। साथ ही इंदौर से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

बता दें कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है और उसके बाद फिर चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का ऐलान कर आचार संहिता लगा सकता है। विधानसभा 2023 का चुनाव इस बार काफी कठिन होने जा रहा है। अब देखना ये है कि इस बार चुनाव में किसकी किस्मत का तारा चमकता है।


Tags

Next Story