prahlad patel attack on rahul gandhi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कांग्रेस पर हमला बोले- राहुल गांधी की न जाति का पता, न धर्म का

prahlad patel attack on rahul gandhi: गुना। जिले की चांचौड़ा विधानसभा के मृगवास कस्बे में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक राहुल गांधी है, जो पूरे देश में पिछड़ों की गिनती के लिए मशाल लेकर घूम रहे हैं। उनकी खुद की जाति का पता नहीं, धर्म का पता नहीं। कांग्रेस ने कभी पिछड़ों को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। सुभाष यादव बनने वाले थे, लेकिन नहीं बनने दिया। भाजपा ने 18 वर्ष प्रदेश में राज किया और तीन मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाये।
मतदाताओं से आतंक राज की मुक्ति के लिए की अपील
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल रविवार को गुना पहुंचे। यहां उन्होंने चांचौड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची के समर्थन में मृगवास में आमसभा को संबोधित किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज अपरांह लगभग 12 बजे हेलीकॉप्टर से मृगवास पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार व पार्टी प्रत्याशी प्रियंका मीना ने उनका माल्यार्पण से स्वागत करते हुए अगुवानी की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे। आमसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने स्वागत उद्बोधन दिया। पार्टी प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने मतदाताओं से आतंक राज की मुक्ति के लिए अधिकाधिक साथ देने का आव्हान किया।
राहुल गांधी किस जाति के हैं प्रह्लाद
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "आजकल राहुल गाँधी पूरे देश में घूम रहे हैं मशाल लिए हुए, जिसकी जाति का पता नहीं, जिसके धर्म की गारंटी नहीं है की ये कौन से धर्म का है। कभी चुनाव आता है, तो जनेऊ कोट के ऊपर पहन लेता है। कभी तिलक लगा लेता है कभी माला पहन लेता है। यही नहीं पता की कौन सा धर्म है। वो मशाल लेकर पूरे देश में घूम रहा है पिछड़ों की गिनती होनी चाहिए। तुम्हारे पुतखे भी इस देश में रहे हैं तब तुम क्या कर रहे थे भाई। तब तुम्हे गिनती का होश नहीं आया। पिछड़ा-पिछड़ा कहने वालों ने क्या दिया।
इस देश का पहला प्रधानमंत्री आजादी की 75 साल बाद अगर कोई पिछडी जाति का बना, उसका नाम नरेन्द्र मोदी है। चांचौड़ा की धरती से कांग्रेस को चुनौती देकर पूछता हूँ। तुम्हे तो 50-55 साल राज किया है। एकाध पिछड़े को तुमने बनाया हो तो उसका नाम बताओ। मध्यप्रदेश की राजनीति में ही बता दो चलो। कोई पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाया हो तो उसका नाम बता दो। हां सुभाष यादव बनने वाले थे, लेकिन तुमने नहीं बनने दिया। यही दिग्विजय सिंह थे उस समय। एक शिवभानु सिंह सोलंकी थे, जो आदिवासी नेता थे। तब उनको नहीं बनने दिया गया अर्जुन सिंह बन गए। हमने 18 वर्ष राज किया। तीन मुख्यमंत्री हुए, तीनों पिछड़े वर्ग से बने। हमने कभी जाति की राजनीति नहीं की।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS