NIWARI NEWS: क्या आप ने देखा है ऐसा विदाई समारोह, कारण जान आप कहेंगे OMG

निवाड़ी : मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादले का दौर जारी है। जिसके चलते बड़े तादाद में आईएएस आईपीएस सहित अलग अलग विभागों में लोगों का तबादला किया गया । इस दौरान सभी दफ्तरों में अपने हिसाब से विदाई पार्टी दी जाती है। लेकिन निवाड़ी में एक ऐसी विदाई पार्टी दी गई। जिसकी चर्चा दिन दिनों चारों तरफ हो रहे है। बता दें कि निवाड़ी में एक महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह के स्थानांतरण होने पर लोगों द्वारा उन्हें शाही अंदाज में विदाई पार्टी दी गई। जहां उन्हें घोड़े बग्घी पर बैठाकर नगर भर में डी जे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
थाना स्टाफ द्वारा रजनी सिंह को दी गई अनोखी विदाई
थाना स्टाफ के लोगों द्वारा प्यार और सम्मान को देखकर थाना प्रभारी रजनी सिंह की आंखे नम हो गई। बता दें कि रजनी सिंह लंबे समय से निवाड़ी नगर में थाना प्रभारी नहीं थी। जिसके बाद भी लोगों में उनके प्रति सैम,सम्मान इतनी ज्यादा था कि सभी ने अनोखे तरीके से उन्हें विदाई पार्टी दी। रजनी सिंह चौहान का स्थानांतरण शिवपुरी जिले में होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गौरतलब है की निवाड़ी जिला मुख्यालय पर महिला थाना की स्थापना 1 जुलाई 2021 को हुई थी और 15 सितंबर 2021 को जिला महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह चौहान ने अपना पदभार संभाला था।
23 महीने के बाद रजनी सिंह का हुआ ट्रांसफर
लगभग 23 महीने तक जिला महिला थाना प्रभारी का पदभार संभालते हुए अपने शासकीय दायित्व के साथ साथ अपने सामाजिक दायित्व का भी ईमानदारी के साथ निर्वाहन किया अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह चौहान ने लगभग 150 से अधिक परिवारों में सुलह करा कर उन्हें एकता के बंधन में बंधा और आज वह परिवार खुशी खुशी साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS