MP की अनोखी प्रेम-कहानी: विधवा ने अपनी सारी संपत्ति प्रेमी की पत्नी के नाम कर दी

भोपाल। दरअसल यहां एक महिला ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए सारी हदें तोड़ दीं हैं। प्यार में पड़ी महिला का मानना है कि उसे सिर्फ अपना प्यार चाहिए। दुनिया की कोई और चीज उसके किसी काम की नहीं है।
बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में 54 साल की एक विधवा (Widow) महिला अपने से 12 साल छोटी उम्र के शादीशुदा शख्स को प्यार करती है। इन दोनों में प्रेम इतना ज्यादा गहरा हो गया कि उन्होंने किसी भी कीमत पर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। लेकिन इस प्रेमी जोड़े के बीच शख्स की पत्नी और उसका परिवार दीवार की तरह खड़ा हो गया। उनकी इजाजत के बिना ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता था।
जब महिला और उसके 12 साल छोटे प्रेमी के संबंध की बात शख्स के घर पहुंची तो उसके परिवारवालों ने इसे नाजायज करार देते हुए विरोध शुरू कर दिया। फिर शख्स की बेटी अपने पापा और उनकी प्रेमिका की शिकायत लेकर भोपाल के फैमिली कोर्ट में पहुंच गई। इसके बाद वहां सरिता राजानी नामक एक काउंसलर ने परिवार के बीच समझौता करवाया।
फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी ने कहा कि विधवा महिला और उसका प्रेमी एक सरकारी ऑफिस में एक साथ नौकरी करते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं। जिसकी वजह से शख्स की पत्नी और उसके बीच हर दिन लड़ाई होती थी। जिससे तंग आकर शख्स की नाबालिग बेटी ने फैमिली कोर्ट में हमसे संपर्क किया।
सरिता राजानी ने बताया कि आज से 17 साल पहले शख्स और उसकी पत्नी की शादी हुई थी। उन दोनों की 2 बेटियां भी हैं। लेकिन इस बीच शख्स को अपने ऑफिस में काम करने वाली एक अन्य महिला से प्यार हो गया। शख्स और उसकी प्रेमिका एक साथ रहना चाहते थे लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी।
जिसके बाद विधवा महिला ने अपने प्रेमी को पाने के लिए उसकी पत्नी को धन-दौलत देने का ऑफर दिया। फिर शख्स की पत्नी ने भी अपनी बेटियों के भविष्य को देखते हुए हां कर दी। इसके बाद विधवा महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी के नाम अपनी सारी प्रॉपर्टी कर दी और अपने प्यार को हासिल कर लिया।
विधवा महिला ने अपनी जिंदगी की सारी कमाई प्रेमी की पत्नी के नाम कर दी। महिला ने एक बंगला, 1500 स्क्वायर फीट का प्लाट और सत्ताईस लाख कैश व एफडी के रूप में प्रेमी की पत्नी के नाम कर दिया।
गौरतलब है कि इस विधवा महिला को अपने बेटे के भविष्य की याद भी नहीं आई। महिला का एक बेटा भी है जो शहर से बाहर पढ़ाई करने गया हुआ है। महिला ने बेटे की चिंता नहीं करते हुए प्रेमी के पत्नी के नाम अपनी सारी धन-दौलत कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS