पीतांबरा माई के दर्शन करने दतिया पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाए रखी मीडिया से दूरी, यहां भी की पूजा अर्चना

पीतांबरा माई के दर्शन करने दतिया पहुंचे उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाए रखी मीडिया से दूरी, यहां भी की पूजा अर्चना
X
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी से दतिया पहुंचे और पीतांबरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बना कर रखी। किसी से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। योगी ने वन खंडेश्वर महादेव की पिंडी व नंदी का जलाभिषेक भी किया। उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

भोपाल। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी से दतिया पहुंचे और पीतांबरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बना कर रखी। किसी से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। योगी ने वन खंडेश्वर महादेव की पिंडी व नंदी का जलाभिषेक भी किया। उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम ने किया स्वागत

रविवार की सुबह योगी आदित्यनाथ झांसी से हवाई जहाज के जरिए दतिया हवाई पट्टी पहुंचे। जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। योगी लगभग साढ़े 8 बजे सड़क मार्ग से होते हुए, पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। उन्होंने लगभग 10 मिनट तक गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की।

Tags

Next Story