Gwalior crime : UP की युवती से ग्वालियर में दुष्कर्म, डॉक्टर ने दिया घटना को अंजाम

Gwalior crime :  UP  की युवती से  ग्वालियर में  दुष्कर्म, डॉक्टर ने दिया घटना को अंजाम
X
जिले में एक डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती यूपी की रहने वाली है।

ग्वालियर। जिले में एक डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती यूपी की रहने वाली है। वह दांत का इलाज करवाने डॉक्टर के पास आई थी। तभी डॉक्टर ने मौके का फायदा उठा कर युवती को बेहोश कर दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

क्या है मामला

जानकारी में सामने आया है कि यूपी की रहने वाली एक युवती ग्वालियर में किसी काम से आई थी। यहां उसके दांत में दर्द होने पर वह एक दांत का इलाज कराने डॉ प्रतीक के क्लीनिक पहुंची। जहां आरोपी प्रतीक ने उसको बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में युवती बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने युवती के साथ बेहोशी की हालत में ही दुष्कर्म किया। युवती ने होश में आते ही महाराजपुरा थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना तीन सितंबर दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रतीक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags

Next Story