यूपीएससी का रिजस्ट घोषित: श्रुति शर्मा ने किया टॉप, जानिए कितने बनेंगे आईएएस, आईपीएस और आईएफएस

भोपाल। सोमवार को दोपहर बाद यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और सेंट्रल सर्विस ग्रुप तथा ग्रुप बी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। फुल 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। श्रुति शर्मा ने यूपीएससी में टॉप किया है। रिजल्ट के अनुसार 180 बनेंगे कलेक्टर, 37 बनेंगे इंडियन फॉरेन सर्विस के अधिकारी तथा 200 बनेंगे एसपी। सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए में 242 का चयन वही ग्रुप बी सर्विसेज के लिए 90 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
कुल 685 का चयन
सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2021 की लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की गई थी। इसके फाइनल इंटरव्यू अप्रैल और मई 2022 में आयोजित किए गए थे। सोमवार 30 मई को फाइनल इंटरव्यू में बुलाए गए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है। फाइनल सिलेक्शन के लिए 244 सामान्य वर्ग 73 ईडब्ल्यूएस 203 ओबीसी 105 एस सी 60 एस टी को मिलाकर कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
प्रियंका की छोटी बहन मिनी को 96 रैंक
जबलपुर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला की छोटी बहन मिनी शुक्ला का यूपीएससी में चयन 96 रैंक मिली। बता दें कि प्रियंका के दादाजी एसएस शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से सेवानिवृत्त हैं।
ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर
पहला स्थान - श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पांचवां स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS