नगरीय निकाय चुनाव: आज शाम थम जाएगा पहले चरण के लिए प्रचार अभियान, मतदान 6 जुलाई को

भोपाल। मध्यप्रदेश नगरीय निकायों के लिए हो रहे चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को है। इसलिए आज सोमवार शाम 5 बजे को इस चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों और प्रत्याशियों ने आज प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। निर्वाचन आयोग ने मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 133 निकायों के लिए मतदान होगा, इनमें 11 नगर निगम भी शामिल हैं। नगर निगमों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर भी शामिल हैं।
शराब की बिक्री भी बंद होगी
आज सोमवार की शाम 5 बजे के बाद ढोल-ढमाकों के साथ प्रचार प्रतिबंधित हो जाएगा। नेता सभाएं, रैली या जुलूस भी नहीं निकाल सकेंगे। मतदान के 48 घंटे पहले शराब बिक्री भी बंद हो जाएगी। यह बिक्री 6 जुलाई को मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी।
पहले चरण में यहां चुनाव
नगर निगम
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना
नगर पालिका
राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS