Van Vihar Bhopal : वन विहार में पर्यटकों को लुभाएंगे जेब्रा और जिराफ, प्रबंधन ने शुरू की प्रक्रिया

भोपाल। वन विहार नेशनल पार्क अब और अट्रेक्टिव होगा। अब यहां नए-नए जानवरों के दीदार होंगे, सांपों की 7 नई प्रजातियां भी जल्द ही वन विहार आएंगी। वन विहार में पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और प्रबंधन को मिल रहे रेगुलर फीडबैक में पर्यटकों ने इसके विस्तार के सुझाव दिए हैं। इसलिए अब वन विहार मैनेजमेंट को रिवाइज कर डेवलमेंट पर जोर दिया जा रहा है। वन विहार में अभी 1510 जानवर हैं।
ब्रीडिंग की कवायद भी शुरू
जानकारी के अनुसार वन विहार में देश और विदेशों से नई दुर्लभ प्रजाति के जानवरों को रखने के लिए अनुकूल माहौल के साथ नए विशेष बाड़े तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रबंधन सेंट्रल जू अथॉरिटी के साथ नए प्रस्ताव ला रहा है। टाइगर, शेरों के साथ कई अलग-अलग जानवरों की ब्रीडिंग की कवायद भी शुरू की जाएगी। दर्शक नए साल से तक यहां जेब्रा, जिराफ और कई अन्य नए जानवरों का दीदार कर सकेंगे। इसको लेकर प्रबंधन ने एक प्रस्ताव बनाकर अला-अधिकारियों को दिया है। इस प्रस्ताव पर कवायद चल रही है। इसके साथ ही वन विहार के एक्सपर्ट्स की टीम नए इंटरप्रिटेशन सेंटर को डिजाइन कर रही है।
यह हंै वन विहार में प्रमुख जानवार
वन विहार में अभी स्नेक पार्क में सिर्फ 6 प्रजाति के सांप हैं। अब इसे रीइंट्रोड्यूस किया जाएगा। सांपों की 7 नई प्रजाति जल्द वन विहार आएंगी। बटरफ्लाई पार्क में नए पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे जिससे तितलियों की संख्या और प्रजाति बढ़ सके। वन विहार में तीन सिंह, 12 बाघ, एक सफेद बाघ, 10 तेदुए, 20 भालू, एक हायना सहित कुल 1510 पशु हैं। समय में होगा बदलाव: सर्दी के साथ ही वन विहार के खुले व बंद होने के समय में जल्द ही बदलाव किया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं है। नए शेड्यूल के तहत नेशनल पार्क सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 6:30 बजे खुलेगा। वहीं शाम को सात बजे की जगह शाम 6:30 बजे तक खुल सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS