फ्लॉप हुई वंदे भारत ट्रेन, पहले दिन सिर्फ 06 यात्रियों ने किया एक्जीक्यूटिव श्रेेणी मेें सफर

फ्लॉप हुई वंदे भारत ट्रेन, पहले दिन सिर्फ 06 यात्रियों ने किया एक्जीक्यूटिव श्रेेणी मेें सफर
X
राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर 27 जून को पीएम मोदी ने 5 वंदेभारत ट्रोनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश को भले ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली हो लेकिन पहले ही दिन वंदे भारत फ्लॉप साबित हुई। और इसका कारण ट्रेन के ज्यादा किराए को माना जा रहा है।

Vande Bharat Train : राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन पर 27 जून को पीएम मोदी ने 5 वंदेभारत ट्रोनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश को भले ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली हो लेकिन पहले ही दिन वंदे भारत फ्लॉप साबित हुई। और इसका कारण ट्रेन के ज्यादा किराए को माना जा रहा है।

दरअसल, वंदे भारत ट्रेन का किराया ज्यादा है जबकि इंटरसिटी ट्रेन का किराया काफी कम हैं। इंटरसिटी में यात्रा करने पर 100 रूपये चुकाने पडते है, जबकि वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के लिए 810 रूपये देने होते है। वंदे भारत ट्रेन में 530 यात्रियों को सफर करने की सुविधा है, लेकिन पहले ही दिन मात्र 47 यात्रियों ने सफर किया जिनमें से एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सिर्फ 06 यात्रियों ने सफर किया।

वंदे भारत ट्रेन का आठ गुना किराया

आपको बता दें कि इंदौर से भोपाल तक यात्रा करने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का किराया 100 रूपये है, जो उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर और सिहोर रूकते हुए आती हैं। वही वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज सिंह उज्जैन है और इसका किराया 810 रूपये यानी आठ गुना हैं। ऐसे में सिहोर उतरने वाले यात्री वंदे भारत ट्रेन में सफर नहीं कर सकेंगे। अगर वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बढ़ा दिए जाए तो कुछ उम्मीद जाग सकती है, लेकिन इसके लिए किराया कम करना भी जरूरी होगा।

क्या कहते है अधिकारी?

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अभी शुरूआत है, आगे चलकर ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ट्रेन के ज्यादा किराए को लेकर अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाएं है। ट्रेन में ब्रेकफास्ट और डीनर भी दिया जाता है, इसलिए उसके हिसाब से किराया तय किया गया है।

एसी बसे बनी चुनौती

आपको यह भी बता दें कि भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल के लिए रोजाना करीब 100 एसी बसे चलती है। यह बसे भी वंदे भारत ट्रेन के लिए चुनौती साबित हो सकती है। क्योंकि यह बसे साढ़े तीन घंटे का समय लेती है। अगर किराए की बात करे तो इन बसों का किराया 435 से लेकर 450 रुपये तक है। जबकि वंदे भारत ट्रेन का किराया 810 रूपये के करीब है।

Tags

Next Story