घर में ताजमहल को रखना शुभ या अशुभ, जानें चौंकाने वाली वजह

Vastu Tips: आपने देखा होगा लोग अपने घरों को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह की चीजों से सजावट करते हैं। क्या आपको पता है कि लोग घर को सजाने में कुछ ऐसे वस्तुएं लगा देते हैं, जिन्हें घर में अशुभ माना जाता है। यह वस्तुएं घर में रखने से घर की सुंदरता बढ़ा देती है, लेकिन इन वस्तुओं से वास्तु दोष भी होते हैं। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। आपने ताजमहल का नाम तो सुना ही होगा। ताजमहल देखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र में घर में ताजमहल की फोटो या स्टेच्यू रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। लोग अपनी प्रेमिका को ताजमहल गिफ्ट करते हैं, तो उन्हें भी अशुभ परिणाम देता है। तो आइये जानते हैं कि आखिरकार घर में ताजमहल की फोटो नहीं होनी चाहिए।
ये भी पड़ें- शनि जयंती पर करें इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप, मिलेगा सुख और सम्मान
ताजमहल की फोटो घर में रखना शुभ या अशुभ
ताजमहल को भले ही प्रेम का प्रतीक माना गया है, लेकिन ताजमहल को शाहजहां ने उस समय बनवाया था, जब उसकी पत्नी मुमताज की मृत्यु हो गई थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ताजमहल में शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की समाधि बनवाई थी। सनातन धर्म के अनुसार, किसी भी कब्रिस्तान या समाधि की तस्वीर घर में लगाना या रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए कभी भी भूलकर घर में ताजमहल की फोटो नहीं लगानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- रसोई में इन चीजों का गिरना अशुभ, इससे मां लक्ष्मी होती है नाराज
वास्तु शास्त्र में भी ताजमहल को माना गया अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ताजमहल की फोटो या शोपीस घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ताजमहल दुख, मृत्यु और शोक का प्रतीक होता है, जिसके कारण ऐसी वस्तुओं को घर पर कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घर में ताजमहल रखने से हर समय कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और परिवार के किसी न किसी सदस्य का स्वास्थ्य हमेशा बिगड़ा ही रहता है। इसलिए वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी ताजमहल की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
ये भी पढ़ें- अगर बनना है करोड़पति, तो सुबह उठते ही मुख्य दरवाजे पर करें ये काम
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS