वीडी, भूपेंद्र पहुंचे भाजपा के वार रूम, ली यह जानकारी, दिए ये निर्देश

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा और मप्र भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। दोनों प्रमुख नेताओं ने पार्टी के वार रूम में बैठकर मतदान और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
मप्र में एक लोकसभा सीट खंडवा के साथ ही तीन विधानसभा क्षेत्रों रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट में आज सुबह मतदान शुरू होने के पहले ही भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं के घर घर संपर्क के लिए पहुंच गए। इधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वार रूम पहुंच कर मतदान की स्थिति एवं पार्टी की तैयारियों का फीडबैक लिया। दोनों नेताओं ने 11 विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए गए पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर विधानसभा वार फीडबैक भी लिया। साथ ही विधानसभा प्रभारियों को शाम तक मतदाताओं के घर घर चलाए जा रहे संपर्क अभियान ' आओ मिलकर दीप जलाएं, घर घर कमल खिलाएं की थीम पर संपर्क अभियान की सतत मानीटरिंग करने के लिए भी कहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS