MP Election 2023 : वीडी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्षियों पर लगा दिये कई आरोप

भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें कांग्रेस के कामों का बखान किया। साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं पर भी जुबानी हमला किया। उन्होंने प्रेस वार्ता में कांग्रेस द्वारा किए गए टिकट वितरण पर भी कांग्रेस पर हमल किया। उनका कहना है कि एमपी में कांग्रेस केवल नकुलनाथ, दिग्विजय, कमलनाथ और जयवर्धन की है। राहुल, प्रियंका और खड़गे का यहां कोई कंट्रोल नहीं है।
मध्यप्रदेश में हुआ अभूतपूर्व सुधार
उनका कहना है कि भाजपा सरकार के राज में मध्यप्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार मध्यप्रदेश में हुआ है। आज मध्यप्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है, केन-बेतवा लिंक योजना के बाद बुंदेलखंड हरा भरा बुंदेलखंड होने जा रहा है। पीएम मोदी ने सभी योजनाओं में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है, टाइगर स्टेट मप्र बना, चीता स्टेट मध्यप्रदेश बना, मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में महिलाओं को उनका सम्मान मिल रहा है। वे बोले जब कांग्रेस सरकार आई थी तब कमलनाथ - दिग्विजय ने आदिवासी जनजातियों को मिलने वाला पैसा रुकवा दिया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मध्यप्रदेश से नाम तक नहीं भेजे गए थे। कांग्रेस नेताओ को डर था नाम भेजने से मोदी का नाम होगा।
अपराधियों को दिया है टिकट
इसके बाद कांग्रेस द्वारा दिए गए टिकटों पर भी वे बोले कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में दुर्दांत अपराधियों को टिकट दिया है। लेकिन मध्यप्रदेश की जनता अपराधियों को कभी जीतने नहीं देगी। हमारा मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, हम मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का हम संकल्प लेते है। मध्यप्रदेश में जय-वीरू पर हो रही सियासत पर वीडी शर्मा भी वीडी शर्मा ने कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि वो घोषित चोर थे, अगर उन्हें पसंद है वे चोर है जनता उन्हें जवाब देगी। हम तो विकास की बात करते हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के बारे में नारा भी दिया जो 'कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ' था। वे बोले मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हू कि क्या वे हमास का समर्थन करते हैं। रवि जोशी और उनकी बेटी जिस तरह से हमास का समर्थन कर रहे है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्हें राम मंदिर के पोस्टर लगने पर दर्द हो रहा था। जो आज इस तरह हमास का समर्थन कर रहे हैं।
जनता बताएगी मुख्यमंत्री कौन
वहीं नकुल नाथ ने भी कमलनाथ के बारे में भविष्यवाणी की थी जिसपर भी वीडी ने कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि तिथि तो मध्यप्रदेश की जनता बताएगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। वो बधाई दे रहे हैं तो मैं भी बधाई देता हूं। कांग्रेस में आपसी सिर फुटव्वल जारी है, नकुलनाथ कमलनाथ को बधाई दे रहे हैं, कमलनाथ नकुलनाथ को बधाई दे रहे हैं। जरा दिग्विजय सिंह से तो पूछ लो वो क्या कह रहे हैं। वो किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
जल्द आएगा घोषणा पत्र
कांग्रस द्वारा अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। लेकिन बीजेपी द्वारा अब तक घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है। इसपर उन्होंने बताया कि जल्द हमारा घोषणा पत्र भी आएगा। हर वर्ग की बात हमारे घोषणा पत्र में होगी। हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस के जैसा नहीं होगा, पता ही नहीं किसका घोषणा पत्र है। वहींराहुल गांधी के मध्यप्रदेश न आने पर भी उन्होंने अपने मत मीडिया के सामने रखे हैं। वे बोले राहुल गांधी अपना वचन पूरा नहीं कर पाए इसलिए मध्यप्रदेश नहीं आ रहे हैं। प्रियंका गाँधी, राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के कंट्रोल में मध्यप्रदेश की कांग्रेस नहीं है। यहां तो नकुलनाथ, दिग्विजय, कमलनाथ और जयवर्धन की कांग्रेस है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS