MP Election 2023 : वीडी शर्मा ने की प्रेस वार्ता, इस पार्टी को बताया जिहादियों के साथ

MP Election 2023 : वीडी शर्मा ने की प्रेस वार्ता, इस पार्टी को बताया जिहादियों के साथ
X
आज वीडी शर्मा ने भी प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें CWC की मीटिंग के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बयान दिए हैं। साथ ही कांग्रेस पर अन्य कई आरोप भी लगाए हैं।

भोपाल। आगामी चुनाव को लेकर सभी लोगों में काफी उत्साह है। सभी पार्टी अपनी लिस्ट जारी करने में लगी हुई है। इसी बीच पत्रकार वार्ता का भी सिलसिला ज़ोरों पर है। आज वीडी शर्मा ने भी प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें CWC की मीटिंग के प्रस्ताव पर विष्णुदत्त शर्मा ने बयान दिए हैं। साथ ही कांग्रेस पर अन्य कई आरोप भी लगाए हैं।

सीडब्ल्यूसी पर प्रहार

वार्ता के दौरान उनने कहा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में इजराइल पर हुए हमले की निंदा करने की जगह एक प्रस्ताव पास करके सिद्ध किया है कि कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है। ये पहली बार नहीं हो रहा है। साथ ही उनने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश विरोधी ताक़त के साथ खड़े रहने का काम कांग्रेस ने समय समय पर किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही भारत के आधिकारिक पक्ष के विरुद्ध है। उनका कहना है कि भारत को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी दुनिया में जा कर बोल रहे है। कांग्रेस ने आतंकवादियों के प्रति हमेशा साथ दिया है। सिमी जैसे संगठन को समर्थन देने का काम किया है, देश पर हमला करने वालों को ये प्यार की नज़रों से देखते हैं।

चंदा लेने में नहीं किया परहेज

राहुल के बाद उनने दिग्विजय सिंह की तरफ रुख कर कहा दिग्विजय सिंह ऐसे आतंकवादियों को गले मिलने जाते है। टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन राहुल गांधी करते है। अफ़ज़ल गुरु और मुंबई हमले के प्रमुख के प्रति इनकी सद्भावना रही है। इनने ज़ाकिर नाइक से चंदा लेने में परहेज नहीं किया। मिस्टर बँटाढार ऐसे ही काम करते आये है। कांग्रेस कहती है कि देश को हिंदू आतंकवाद से ख़तरा है।

फूट डालो शासन

राहुल पर बरसते हुए वीडी शर्मा ने आदिवासी और वनवासी अलग होने के बयान पर कहा कांग्रेसियों में अभी भी अंग्रेजों का डीएनए है, इसीलिए वह फूट डालो शासन की नीति पर काम करते है। शहडोल में खड़े होकर किसी जनजाति महापुरुष को नमन करते तो अच्छा लगता। आपने कभी उनके उत्थान के लिए काम नहीं किया। इस समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमेशा बीजेपी ने काम किया है। इसी धरती से राष्ट्रपति महोदय ने पेसा एक्ट लागू कर उन्हें अधिकार दिलाने का काम किया है।

हम जोड़ने का काम करते हैं

कांग्रेस की जातिगत जनगणना पर वे बोले हम जोड़ने का काम करते हैं, वे तोड़ने का काम करते हैं। वह फूट डालो शासन करो की नीति पर काम करते हैं। बीजेपी ने जो गुड गवर्नेंस दी है इससे कांग्रेस बौखलाई है। एमपी में महिला अपराधों पर भी वे बोले कि महिला और बच्चियों के साथ गलत काम करने वाले अपराधियों को फांसी पर लटकाने का कानून लागू करने वाला पहला राज्य एमपी ही है। बेटियों को अभिशाप से अभिमान बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है।

Tags

Next Story