वीडी शर्मा बोले कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ऑफिशियल था तो कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के बयान पर भाजपा को घेरा

वीडी शर्मा बोले कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ऑफिशियल था तो कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के बयान पर भाजपा को घेरा
X
मध्य प्रदेश में अब साल विधानसभा चुनाव को कुछ ही वक्त बचा है, इसकी तैयारियां भी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल जौर शौर से तैयारी मे जुटे है। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही देखा जा रहा है। इसके कारण अब एमपी में दोनो पार्टियों के बीच बयान बाजी बढ़ गई है। इस बार ये जुबानी जंग भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा के बीच हुई है।

कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार था ऑफिशियल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार ऑफिशियल था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि गांधी ने ऑफिशियल स्वीकार किया था कि ₹1 में से 85 पैसे दलाल खा जाते हैं। लोगों को ₹1 में से सिर्फ 15 पैसे ही मिलते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज 1000 में से 1000 लोगों के खातों में पैसे जा रहे हैं।

केके मिस्रा का पलटवार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर कांग्रेस का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मोदी जी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधीजी ने जो गड़बड़ी होती थी उसे स्वीकार किया था। उन्होंने जनता के बीच जाकर सिस्टम को स्वीकार किया था,और सिस्टम सुधारने के प्रयास किए थे। लेकिन मोदीजी आज गड़बड़ी करने वालों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Tags

Next Story