VD Sharma Statement: "कांग्रेस ने माना गरीबों को केवल वोट बैंक ,भाजपा करवा रही विकास के काम" VD शर्मा

VD Sharma Statement: कांग्रेस ने माना गरीबों को केवल वोट बैंक ,भाजपा करवा रही विकास के काम VD शर्मा
X
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। जिसको लेकर कांग्रेस( CONGRESS) और भाजपा(BJP) दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma Statement) ने कांग्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा है।

भोपाल । मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। जिसको लेकर कांग्रेस( CONGRESS) और भाजपा(BJP) दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma Statement) ने कांग्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा है।

वीडी शर्मा ने कहा है कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री का कहना था कि वह केंद्र से गरीबों के लिए यदि ₹1 भेजते हैं तो 85 पैसे तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है ।कांग्रेस की सरकार में गरीबों को केवल वोट बैंक का साधन ही माना गया है। गरीबों के जीवन को बदलने के लिए कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी नहीं किया है।

कमलनाथ पर भी निशाना साधा है

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीडी शर्मा ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि परमाणु प्रोजेक्ट की जानकारी देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया है।इसके बाद वीडी शर्मा ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि कोविड संकट में भी भारत बदनाम बोलकर कमलनाथ ने बदजुबानी की थी। इसके पहले भी कई बार कमलनाथ ने देश को धोखा देने का काम किया है ।इस पर देश और प्रदेश की जनता कमलनाथ से सवाल पूछ रही है और इसका जवाब चाहती है ।इस पर उनका क्या कहना है।

1.36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने नीति आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती बल्कि विकास के काम भी करती है l प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीब के जीवन को सकारात्मक रूप में बदलने के लिए संकल्पित है। इसका प्रमाण यह है कि मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। इसके पीछे का कारण केंद्र और राज्य की जन हितेषी योजनाएं हैं।

Tags

Next Story