mp election 2023: पार्षद की हत्या पर वीडी शर्मा ने साधा दिग्विजय सिंह पर निशाना, कही ये बात

mp election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही दीवाली के बाद ठंड से सिहरन होनी शुरू हो गई है,मगर प्रदेश की राजनीति और उसके राजनेताओं के बयानों ने माहौल को गर्म कर के रखा हुआ है। बीते दिन एमपी बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग थी जिसको खत्म कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मतगणना के दिन कार्यकर्ताओं की जमावट की तैयारी हुई तो वहीं बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा बैठक एक मतदान के बाद सामान्य प्रक्रिया के तहत हुई, तीन दिन के आराम के बाद एक बार फिर पार्टी कैडर मैदान में जुट गया है।
राहुल किसको कहा देश का पनौती
बता दें कि बीते दिनों गुजरात के अहमदाबाद में हुए विश्व कप फाइनल के मैच में मिली हार के बाद राहुल गांधी राजस्थान चुनाव प्रचार में थे तो पीएम का बिना नाम लिए उन्हे पनौती कर दिया। जिसके बाद से ही पूरी बीजेपी कांग्रेस हावी है। तो वहीं एमपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पनौती कहकर 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का अपमान किया है, देश उनकी इस हरकत को कभी माफ़ नहीं करेगा।
दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
छतरपुर में कांग्रेस नेता के ड्राइवर सलमान खान हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा समेत 60 लोगों पर केस दर्ज किया है। FIR छतरपुर-खजुराहो थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह की रिपोर्ट पर हुआ है। जिसपर वीडी शर्मा का कहना है कि जब सब पर कार्रवाई हुई है तो दिग्विजय सिंह पर क्यों नहीं हो सकती, क्या वह इतने बड़े हो गए कि उन पर कानून प्रभावी न हो, दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का माहौल खराब करने को कोशिश की है। दिग्विजय सिंह पर जितनी धाराएं लगी है वो काम हैं और भी धाराएं लगनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS