वीडी शर्मा का दिग्विजय पर बड़ा हमला, कहा- लोगों को बदनाम करने का लेते हैं टेंडर

वीडी शर्मा का दिग्विजय पर बड़ा हमला, कहा- लोगों को बदनाम करने का लेते हैं टेंडर
X
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर गुरुवार को जवाबी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लोगों को बदनाम करने के लिए टेंडर लेते हैं। शर्मा बैतूल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।बता दें, दिग्विजय सिंह लगातार आरोप लगा रहे हैं कि पन्ना जिले में रेत का अवैध खनन वीडी शर्मा के संरक्षण में होता है। शर्मा वहां के सांसद भी हैं। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिख चुके हैं। इसकी शिकायत वे जांच एजेंसी में भी कर चुके हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर गुरुवार को जवाबी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लोगों को बदनाम करने के लिए टेंडर लेते हैं। शर्मा बैतूल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।बता दें, दिग्विजय सिंह लगातार आरोप लगा रहे हैं कि पन्ना जिले में रेत का अवैध खनन वीडी शर्मा के संरक्षण में होता है। शर्मा वहां के सांसद भी हैं। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिख चुके हैं। इसकी शिकायत वे जांच एजेंसी में भी कर चुके हैं।

दिग्विजय को देशद्रोही भी कहा

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही तय नहीं करेंगे कि वीडी शर्मा क्या है। उन्होंने कहा कि मेरी जनता मेरे कार्यकर्ता मुझ पर विश्वास करते हैं। तुम्हारे जैसे लोगों के आरोप से कुछ नहीं होता। मैं कहना चाहता हूं कि उमंग सिंगार जब कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ सरकार चला रहे थे। उमंग ने कहा था कि इस प्रदेश का सबसे बड़ा रेत माफिया, शराब माफिया दिग्विजय सिंह है।

Tags

Next Story