वीडी शर्मा का पलटवार- जम्मू कश्मीर के पत्थरबाजों का भोपाल से कनेक्शन, दिग्विजय ने दी होगी इन्हें ट्रेनिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पत्थरबाजों के भोपाल से कनेक्शन हैं और इन्हें दिग्विजय सिंह ने ट्रेनिंग दी होगी।
बता दें, इससे पहले दिग्विजय सिंह ने नीमच में कहा था- मुझे ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर भाजपा पत्थर फिंकवाती है। अपने इस बयान के बाद आज फिर दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- मैंने जिस जानकारी का उल्लेख कल किया था, उसका सोर्स नहीं बताना चाहता था, लेकिन निष्पक्ष जांच होना चाहिए।
वीडी शर्मा ने सीहोर में किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज पकड़े गए थे, उनका कनेक्शन भोपाल से मिला था, उनको ट्रेनिंग देने का काम दिग्विजय सिंह ने ही किया होगा। वो इन बातों में पारंगत हैं। दिग्विजय सिंह की आदत है वह अनर्गल आरोप और मुद्दे ही लाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS