Mp crime news : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का पुलिस पर आरोप

Mp crime news : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का पुलिस पर आरोप
X
अनूपपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता का शव पेड़ की डाल से लगे फंदा पर लटकता मिला। आरोप है कि महिला ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर खुदकुशी कर ली है। पीडिता को न्याय नहीं मिलने से वह दुखी थी और इस लिए यह उसने यह कदम उठाया होगा। माहिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगा चुकी थी।

अनूपपुर। अनूपपुर (anuppur) जिले में सामूहिक दुष्कर्म (rape) की शिकार पीड़िता (victim) शव पेड़ की डाल से लगे फंदा पर लटकता (hang) मिला। आरोप है कि महिला ने पुलिस (police) की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर खुदकुशी कर ली है। पीडिता को न्याय नहीं मिलने से वह दुखी थी और इस लिए यह उसने यह कदम उठाया होगा। माहिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगा चुकी थी।

लंबे समय से महिला को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा था। महिला की मौत पर परिजनों आरोपियों के साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे किये हैं। उनका कहना है कि मामले में पुलिस ने ठोस कार्रवाई की होती तो महिला जीवित होती।

हत्या या आत्महत्या

जानकारी के अुनसार अनूपपुर जिले के बेलगवां में मृतक महिला का पति जब घर पर नहीं था तब आरोपियों नीलाम्बर मेहरा, सरोज मेहरा, कृष्ण ने मौका पा कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला ने हिम्मत कर अपने परिवार के सदस्यों को बताया था जिसके बाद मामले की शिकायत स्थानीय थाने और जिला एसपी कार्यालय में की गई थी।

आरोप है कि महिला की शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध रही। आरोपियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से महिलाा ने दुखी हो कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पीडिता के परिजनों का यह भी आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने महिला की हत्या की है जिसे आत्महत्या का नाम दिया जा रहा है। आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी लचर कार्रवाई चल रही है।

Tags

Next Story