ट्रिपल मर्डर और सुसाइड मामले में मिला आरोपी का वीडियो, पुलिस को बताया घटना का जिम्मेदार

ट्रिपल मर्डर और सुसाइड मामले में मिला आरोपी का वीडियो, पुलिस को बताया घटना का जिम्मेदार
X
वीडियो में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि- मृतिका से भानु के सात साल से संबंध थे। आरोपी ने पिस्टल बेचने वाले का नाम भी वीडियो में बताया है। पढ़िए पूरी खबर-

बैतूल। आमला में हुए ट्रिपल मर्डर और सुसाइड का मामले में एक नया मोड़ आया है। इस संबंध में आरोपी भानु ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भानु ठाकुर ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि- मृतिका से भानु के सात साल से संबंध थे। भानु ने पिस्टल बेचने वाले का नाम भी वीडियो में बताया है। आरोपी भानु ने आखिरी बार अपने परिजनों से माफी भी मांगी और बताया कि उसके साथ प्यार में धोखा हुआ है। इसके अलावा भानु ने पुलिस प्रशासन को इस घटना का जिम्मेदार बताया है।

बता दें भानु ने सराफा व्यापारी के तीन परिजनों पर गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना दोपहर 1 बजे आमला के 12 क्वार्टर भवानी नगर क्षेत्र में सराफा व्यापारी सुनील सोनी के घर की है। शनिवार को एक हमलावर भानू ठाकुर पिस्तौल लेकर घर में घुसा। भानू ने सराफा व्यापारी के भतीजे बंटी उर्फ लोकेश सोनी, भांजी बरखा सोनी और एक युवक को गोली मारी। इसके बाद भानू ने खुद को भी गोली मार ली।

Tags

Next Story