मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, ऑटो में दो महिलाओं से की छेड़छाड़

मनचले की पिटाई का वीडियो वायरल, ऑटो में दो महिलाओं से की छेड़छाड़
X
ऑटो में सफर कर रही दो महिलाओं के साथ बैठे युवक ने मोबाइल में अचानक अश्लील वीडियो देखना शुरू कर दिया। महिलाओं को यह असहज लगा। फिर मोबाइल देखते-देखते युवक एक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। यह बात महिलाओं को नागवार गुजरी। उन्होंने ऑटो रुकवाया। युवक को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और चप्पल लेकर टूट पड़ीं। पढ़िए पूरी खबर-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो महिलाओं ने एक मनचले की जमकर पिटाई की है। इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सफर कर रही दो महिलाओं के साथ बैठे युवक ने मोबाइल में अचानक अश्लील वीडियो देखना शुरू कर दिया। महिलाओं को यह असहज लगा। फिर मोबाइल देखते-देखते युवक एक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। यह बात महिलाओं को नागवार गुजरी। उन्होंने ऑटो रुकवाया। युवक को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और चप्पल लेकर टूट पड़ीं।

मामला फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के पास का है। वीडियो में पिटने वाले युवक की पहचान शिंदे की छावनी में रहने वाले राजा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक लश्कर निवासी दो महिलाएं स्टेशन के पास कहीं जॉब करती हैं। सोमवार शाम यह ड्यूटी से घर के लिए लौट रही थीं। यह जिस ऑटो में सवार थीं, उसमें पड़ाव से एक मनचला सवार हुआ। यह दोनों महिलाओं के पास बैठ गया। पहले तो उसने मोबाइल निकाला, उसमें अश्लील वीडियो देखने लगा। इससे महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगीं। इस बीच युवक ने एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के पास महिलाओं ने ऑटो रुकवाया। इसके बाद युवक को उसके बाल पकड़कर ऑटो से बाहर खींचा और चप्पल से धुनाई कर दी।

युवक की पिटाई देख मौके पर भीड़ जुट गई। मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन महिलाएं चप्पल से उसकी पिटाई करती रहीं। आखिर में पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। घटना फूलबाग पुलिस चौकी के सामने की है। महिलाओं ने शिकायत करने से मना कर दिया है। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Tags

Next Story