Sahastrajay Singh : दिग्विजय सिंह की तीसरी पीढ़ी की रानीति में एंट्री!, पोते ने दिया गजब का भाषण

Sahastrajay Singh : मध्यप्रदेश के पूर्व मुखमंत्री दिग्विजय सिंह के पोते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है। वीडियों में दिग्विजय ंिसंह के पुत्र कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह के बेटे सहस्त्रजय सिंह एक स्पीच देते हुए नजर आ रहे है। वीडियों को ट्विट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था। हे प्रभु नजर ना लगे।
कार्याक्रम में अकेला पहुंचे सहस्त्रजय सिंह
दिग्विजय सिंह के पोते सहस्त्रजय सिंह महज 6 साल के है। वह खुद अकेले एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे। दरअसल, राघौगढ़ में कायस्थ समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा था। जिसमें सहस्त्रजय सिंह भी शामिल होने पहुंचे थें। जब समारोह में सहस्त्रजय सिंह ने अपनी स्पीच देना शुरू किया तो, ऐसा लगा की वह छोटी से उम्र में ही राजनीति का क,ख,ग सीखने में लग चुके है। सहस्त्रजय सिंह ने अपनी स्पीच में कहा कि केवट समाज के मंदिर में पहले भी आया था, जहां मेने भाषण दिया था, लेकिन यह मेरा पहला भाषण ही कहा जाएगा। सहस्त्रजय सिंह ने आगे कहा कि मैं आज दो कार्यक्रमों में जाउंगा, पहला तो यही कार्यक्रम है, दूसरा शाम को 5 बजे जाउंगा।
सहस्त्रजय सिंह ने आगे कहा की जब मैं चित्रगुप्त मंदिर में आया तो बहुत सारे लोग मिले.. सभी लोगों ने मुझे माला पहनाई, मुझसे बात की, कुछ छोटे मिले तो कुछ बड़े मिले। इसके बाद सहस्त्रजय सिंह ने जयकारा लगाते हुए कहा की बोलो राघौजी महाराज की जय। बोलो सभी संतो की जय, बोलो बागेश्वर धाम की जय....
इसलिए कार्यक्रम में पहुंचे सहस्त्रजय सिंह?
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में राघौगढ़ कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह को जाना था, लेकिन जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, उनकी जगह 6 साल के सहस्त्रजय अकेले ही पहुंच गए। कार्यक्रम के दौरान सहस्त्रजय सिंह ने जो स्पीच दी उससे लगता है कि वह छोटी सी उम्र में ही राजनीति की डगर पर चलने लगे है। यानि कुल मिलकार कहा जाए की दिग्विजय सिंह अब अपने पोते को राजनीति के लिए तैयार करने में जुटे हुए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS