Khargone accident : खरगौन बस एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे गिरी नदी में

खरगौन। हाल ही में जिले में एक बस हादसा हुआ था। जिसमें काफी यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे एक पुलिया में जा गिरी थी। जिले के खरगौन-सनावद मार्ग पर हुए इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बस का टायर फटने पर अनियंत्रित होकर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो में यह
वीडियो में बस सामान्य स्थिति में चलते हुए दिखाई दे रही है। जैसे ही वह पुलिया के पास जाती है अचानक ज़ोर की आवाज आती है और टायर फट जाता है, जिससे बस अपना नियंत्रण खो देती है। अनियंत्रित होते ही बस पुलिया से नीचे पानी में जा गिरती है। बस गिरते ही सभी लोग यात्रियों को बचाने दौड़ते हैं। गनीमत रही कि नदी में पानी का बहाव कम था, जिससे किसी की जान नहीं गई लेकिन 7 यात्री और ड्राइवर घायल हो गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS