VIDEO : पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा, 5 लोगों के खिलाफ FIR

VIDEO : पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा, 5 लोगों के खिलाफ FIR
X
इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के केबिन के कांच भी तोड़ दिए, पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़िए पूरी खबर-

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर में कुछ लोग लाठी और डंडे लेकर पेट्रोल पंप में घुस गये और लाठी डंडों से पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के केबिन के कांच भी तोड़ दिए। यह पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटा रोड की है, जहां स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय एक ग्राहक के साथ पेट्रोल पंप के कर्मचारी का विवाद हो गया। इसके बाद वह शख्स अपने साथियों के साथ लाठी और डंडे लेकर पेट्रोल पंप में पहुंचा और कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। कर्मचारियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

बदमाश यही नहीं रुके उन्होंने पेट्रोल पंप के केबिनों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस पूरी वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।



Tags

Next Story