VIDEO : महिलाओं की बीच सड़क पर लड़ाई, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

VIDEO : महिलाओं की बीच सड़क पर लड़ाई, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
X
करीब आधा घंटे तक दोनों लड़कियों व महिला के बीच हंगामा चला, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर-

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना में बीच सड़क पर महिलाओं की लड़ाई हो गई। बताया जा रहा है कि पैसों की लेनदेन की वजह से विवाद हुआ था। करीब आधा घंटे तक दोनों लड़कियों व महिला के बीच हंगामा चला। राहगीरों ने महिलाओं की लड़ाई का वीडियो बनाया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

घटना पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल कॉलेज के पास की है, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर बीच सड़क पर महिलाओं की लड़ाई हो गई। एक महिला और एक लड़की ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। राहगीरों ने महिलाओं की लड़ाई का वीडियो बना लिया। झगड़े में एक महिला के हाथ में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों लड़कियों व महिला के बीच हंगामा करीब आधा घंटे तक झगड़ा चला।

विवाद बढ़ता देख राहगीरों ने पुलिस को बुला लिया। कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

Next Story