MP Breaking : गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में, उज्जैन पुलिस ने की कार्रवाई

MP Breaking : गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में, उज्जैन पुलिस ने की कार्रवाई
X
कानपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी है गैंगस्टर विकास दुबे, पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में है। खबर है कि उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद उसने सरेंडर किया है, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल अभी तक अधिकृत रूप से जानकारी नहीं मिली है।

खबरों के मुताबिक उज्जैन में आज विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सरेंडर करने के पहले उसने महाकाल मंदिर में दर्शन किया। उसने नकाब लगा रखे थे। गौरतलब है कि विकास दुबे की तलाश पूरे देश की पुलिस को बड़ी सरगर्मी से थी। विकास दुबे उस एनकाउंटर का मुख्य आरोपी है, जिसमें यूपी के 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यूपी में हुई इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार था। तभी से उसकी तलाश थी। विकास दुबे के एमपी कनेक्शन को लेकर जांच जारी थी। मध्यप्रदेश पुलिस इसे लेकर हाईअलर्ट पर थी। ग्वालियर-चंबल के 15 बदमाशों के विकास दुबे से कनेक्शन का सुराग भी पुलिस के हाथों से लग चुके थे, जिसके बाद एसटीएफ ने अपनी पतासाजी तेज कर दी थी। खबर है कि विकास के 2 अन्य साथी बिट्टू और सुरेश को भी उज्जैन पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है।

आज विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे। लॉकडाउन की अवधि में यूपी से उज्जैन तक चोरी-छिपे पहुंचना आसान नहीं था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए पहुंच गया। उसके रिश्तेदारों ने पहले ही पुलिस को मना कर दिया था, कि उन्होंने विकास दुबे को पनाह दिया है।

Tags

Next Story