Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे और उज्जैन का कनेक्शन, गिरफ्तारी से पहले क्यों बदले गए महाकाल के थाना प्रभारी

Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे और उज्जैन का कनेक्शन, गिरफ्तारी से पहले क्यों बदले गए महाकाल के थाना प्रभारी
X
Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे ने गिरफ्तारी के बाद कबूला है कि चौबेपुर थाने के पुलिसवालों से उसका गहरा नाता था। लॉकडाउन के दौरान भी वो उनकी मदद कर रहा था। इसके बदले में वो भी इसकी मदद किया करते थे।

Vikas Dubey Arrest: विकास दुबे ने गिरफ्तारी के बाद कबूला है कि चौबेपुर थाने के पुलिसवालों से उसका गहरा नाता था। लॉकडाउन के दौरान भी वो उनकी मदद कर रहा था। इसके बदले में वो भी इसकी मदद किया करते थे। अब इस केस से जुड़ी एक और बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे की गिरफ्तारी के पहले ही महाकाल थाने और चौकी के प्रभारी बदल दिए गए थे।

उज्जैन के 8 पुलिसवालों का तबादला

इस केस में शक जताया जा रहा है कि विकास दुबे को कई बड़े-बड़े लोगों का संरक्षण प्राप्त था। इतना ही नहीं, विकास दुबे का पुलिसवालों के साथ भी लगातार मिलना-जुलना था। अब ये बात सांमने आई है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी के पहले बुधवार को ही उज्जैन के 8 पुलिसवालों का तबादला कर दिया गया था। इन पुलिसवालों में महाकाल थाने और चौकी के प्रभारी भी शामिल हैं।

ये हो सकता है मामला

जानकारों का मानना है कि इन पुलिसवालों के तबादले में कोई गहरी साजिश है। सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि क्या ये पुलिसवाले विकास दुबे की मदद कर रहे थे और उसको सारी जानकारी मुहैया करा रहे थे? या कोई और बात थी जिसके कारण एक साथ आठ पुलिसवालों का ट्रांसफर किया गया?

बता दें कि 6 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आज गुरुवार के दिन विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। उसपर आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोप है।

Tags

Next Story