MP : ग्रामीणों ने रोका मंत्रियों का काफिला, उमा भारती की सभा में होने जा रहे थे शामिल

MP : ग्रामीणों ने रोका मंत्रियों का काफिला, उमा भारती की सभा में होने जा रहे थे शामिल
X
मंत्री उमा भारती की सभा में शामिल होने जा रहे थे तभी पानी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने मंत्रियों का काफिला रोका। पढ़िए पूरी खबर-

दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दमोह जिले के ग्राम बांसा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल रहे। सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड की ओर रवाना हो गए। वहीं उनके ही मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव एवं प्रभु राम चौधरी दमोह के लिए रवाना हुए क्योंकि इन सभी मंत्रियों को ग्राम इमलिया घाट में होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सभा में शामिल होने जाना था। जैसे ही मंत्रियों का यह काफिला ग्राम सिहोरा पड़रिया पहुंचा वहां पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था।

इन ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव में 10 सालों से पानी की समस्या है और कोई भी इस समस्या का हल आज तक नहीं कर सका है। जाम लगते ही दमोह-सागर मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं जाम में मंत्रियों के दर्जनों वाहन फंस गये। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह वाहन से उतरे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने आखिरकार मंत्री को यह कहना पड़ा कि अभी आचार संहिता चल रही है। इसलिए वह घोषणा नहीं कर सकते लेकिन उनके गांव की पानी की समस्या जल्द हद कर दी जाएगी। तब कहीं जाकर यह जाम खुलवाया और मंत्रियों का काफिला वहां से निकल पड़ा। जैसे ही मंत्रियों का काफिला वहां से गुजरा ग्रामीणों ने पुनः जाम लगा दिया, जिसे बाद में पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद हटाया।

Tags

Next Story