MP Election 2023 : वीरेंद्र कुमार ने खुद को चुनाव से किया अलग, बेटी को टिकट दिलाने की कोशिश

भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को भाजपा ने दिलचस्प बना दिया है। पिछले महीने भाजपा की सूची में 3 केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया जा चुका है। अब बुंदेलखंड से किसी भी सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को भी मैदान में उतारने पर भाजपा विचार कर रही है। वहीं, कुमार ने खुद को चुनाव से अलग
कर लिया है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी बिलकुल इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करती है। जिन्हें टिकट दिया गया है। वह संगठन का फैसला है। वीरेंद्र कुमार भले ही खुद को चुनाव लड़ने से अलग कर रहे हैं। उनकी कोशिश बेटी को टिकट दिलाने की है। जबकि सागर जिले की बीना विधानसभा से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की बेटी निवेदिता रत्नाकर टिकट मांग रही है, तो वहीं बीना से ही वीरेंद्र खटीक को टिकट दिए जाने की चर्चा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS