विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष... कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया झूठ बोलने की मशीन

विष्णुदत्त शर्मा  ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष... कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया झूठ बोलने की मशीन
X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि “मीडिया के मित्र भी समाज के अभिन्न अंग हैं आप चौथे स्तंभ हैं आप समाज के वास्तविक परिदृश्य को सामने लाने वाले हैं”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि “मीडिया के मित्र भी समाज के अभिन्न अंग हैं आप चौथे स्तंभ हैं आप समाज के वास्तविक परिदृश्य को सामने लाने वाले हैं” उनहोंने मीडिया से कहा कि आप लोग कभी क्यों नहीं पूछते कमलनाथ जी थोड़ा बहुत झूठ बोलने में शर्म किया करो, 15 महीने की सरकार में आपने कौन - सा वचन पूरा किया था। साथ ही उन्होंने कहा भाजपा ने क्या किया यह कमलनाथ जी तुम्हारे जैसे झूठ बोलने वाले लोग दिग्विजय सिंह जैसे बंटाधार जो चंद्रयान-3 पर भी सवाल खड़ा कर रहे थे देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे थे।

कमलनाथ के बारे में उन्होंने कहा कि आप लोगों को देश और मध्य प्रदेश की जनता गहराई से जानती है, आप कितना झूठ बोलते हो झूठ बोलने की मशीन आप बन गए हो इसलिए शर्म आनी चाहिए यह बोलने में की भाजपा तो केवल झूठ बोलती है। 2003 का प्रदेश, मध्य प्रदेश की जनता ने देखा है, जो बीमारू राज्य था और आज का मध्य प्रदेश जो विकसित मध्य प्रदेश है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हे कहा “माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और हमारे मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनेगा यह संकल्प है और हम इस संकल्प को पूरा कर रहे हैं” सके बाद वे बोले “झूठ बोलने वाले लोगों के बारे में कोई जवाब देना मुझे लगता है इसको मैं बहुत अच्छा नहीं मानता, आप लोगों को भी इन लोगों से सवाल जरूर पूछना चाहिए”।

Tags

Next Story