Vishwa Hindu Parishad : लाठीचार्ज करने वाले बर्खास्त नहीं हुए तो होगा उग्र आंदोलन

Vishwa Hindu Parishad : लाठीचार्ज करने वाले बर्खास्त नहीं हुए तो होगा उग्र आंदोलन
X
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया है, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। ऐसा नहीं होने पर विहिप और बजरंग दल पूरे मालवा प्रांत में उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कहा कि इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया है, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। ऐसा नहीं होने पर विहिप और बजरंग दल पूरे मालवा प्रांत में उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ‍ं को टारगेट कर लाठियों से पीटा। इसी समय पलासिया चौराहा स्थित दिल्ली दरबार रेस्टोरेंटे की तरफ से व दरगाह की ओर से पत्थर चले, जिससे हमारे कार्यकर्ता और पुलिस भी घायल हुई, जिसे पुलिस द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया।

कम उम्र युवाओं को परोसते हैं शराब

विश्वकर्मा पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कई दिनों से विहिप, बजरंग दल के द्वारा शहर भर में अभियान चलाकर लोगों को नशे के विरोध में जागरूक किया जा रहा है, इसी विषय में समय-समय पर विहिप बजरंग दल के द्वारा शासन - प्रशासन को ज्ञापन भी दिए गए हैं। पलासिया थाना क्षेत्र में ही कई पब एवं बार चल रहे हैं। इन पबों में लड़कियों की एंट्री निशुल्क भी रहती है, तथा लड़कों को शुल्क लेकर एंट्री दी जाती है। जहां कम उम्र के लड़के लड़कियों को भी शराब परोसी जाती है।

कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर

उन्होंने कहा कि बिलाल खान पिता कमाल खान, एमडी ड्रग का आरोपी है, क्राइम ब्रांच थाने में जिसके ऊपर इनाम भी घोषित किया गया है। उसी के कहने पर बजरंग दल कार्यकर्ता अनिल पाटिल पर भी 3 बार झूठी एफ आई आर दर्ज की गई है। प्रांत मंत्री ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता पर की गई झूठी एफआईआर के विषय को लेकर कार्यकर्ता थाना पलासिया पहुंचे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता अपना ज्ञापन पुलिस कमिश्नर को देना चाहते थे, परंतु कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस कमिश्नर नहीं पहुंचे।

Tags

Next Story