विश्वास सारंग का आरोप- कुछ गुंडे, बदमाशों के साथ प्रदर्शन कर रहीं है युवा कांग्रेस, ये आरोप भी जड़े

भोपाल । मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता अपना पद बचाने और राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए सरकार की योजनाओं का विरोध करते है।यूथ कांग्रेस भी उसी ढर्रे मे चल रहीं है। कुछ गुंडे बदमाशों के साथ प्रदर्शन कर रहीं है। इसका जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।
सारंग ने लगाया यह भी आरोप
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री सारंग ने कहा हमारी सरकार गरीब और जनता के कल्याण के लिये काम कर रही है। युवक कांग्रेस गुंडों का समूह है, हमें यह देखना होगा इस प्रदर्शन में कितने गुंडे बदमाश आते हैं। बच्चों के वैक्सीनेशन पर मंत्री सारंग ने बताया कि वैक्सीन को लेकर हम लगातार जनजागरण एवं वन टू वन मार्किंग कर रहे हैं। जिन बच्चों को पहला डोज लगा है, हम उनके अभिभावकों को समय से सूचना देकर दूसरा डोज़ लगवाने की अपील कर रहे हैं।जब तक वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगाए जाएंगे तब तक वैक्सीन का पूरा असर नहीं होता।
सभी पात्र लोग वैक्सीन के दोनों डोज जरूर लगवाएं
भाजपा नेता एवं मंत्री सारंग ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर कहा उन जैसे धैर्यवान नेता का इस तरह की बातों पर समय व्यर्थ करना आश्चर्यजनक है। सिंधिया म.प्र और देश के वो नेता है जिन्होंने जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करने का काम किया है। सिंधिया ने कांग्रेस की जड़े हिला दी है इसीलिये कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। सिंधिया के कारण ही कांग्रेस की भ्रष्टाचार की अर्थव्यवस्था खत्म हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जनता की समस्या के लिये लड़ने वाले नेता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश मे कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण मे है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे में लगभग 5 हजार से अधिक टेस्ट किये है, जिसमें 30 पोजीटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी कुल 200 एक्टिव केस हैं। हमारा रिकवरी रेट लगभग 99 प्रतिशत है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से भी कम 0.5 प्रतिशत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS