MP Election 2023 : चुनाव तारीखों के बाद सामने आया विवेक तन्खा का बयान, बोले यह यूथ का चुनाव

जबलपुर। चुनाव तारीखें घोषित होते ही कई नेता प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं। इसी के चलते कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने जातीय जनगणना और चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधा साथ ही चुनाव को लेकर युवाओं के संबंध में बात की है।
विवेक तन्खा ने मीडिया से चर्चा में जातीय जनगणना को लेकर कहा कि संविधान में जाति की कोई बात नहीं है। सामाजिक और जातीय आधार भाजपा और अन्य लोग लेकर आए हैं। हिंदुस्तान का कोई नागरिक जाति नहीं चाहता है। साथ ही उनने कहा कि देश न कास्ट चाहता है न काम्युनिटी चाहता है। देश चाहता है की हर वर्ग को मौका मिले। विवेक तन्खा का कहना है कि देश में जो व्यवस्था होती है वो गरीबो को मदद करती है न की कास्ट और काम्युनिटी की। इसके साथ ही चुनाव तारीखें सामने आने के बाद उनने कहा है कि यह यूथ का चुनाव है। साथ ही इस चुनाव को लेकर उनका कहना है कि राजनैतिक दलों को युवा प्रत्याशी ही घोषित करना होगा। उनने बताया कि देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। एनर्जी और यूथ मिल कर ही देश को आगे ले जाना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS