MP Election 2023 : एमपी में वोटिंग की टिक-टिक शुरू, जानें कब, कहां, कितने... हर सवाल का जवाब

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव प्रचार थम गया है। कल यानि शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग की जानी है। इसके लिए प्रशासन और चुनाव आयोग की भी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई है। प्रदेश में कुल कितने मतदान केंद्र हैं? कितने उम्मीदवार मैदान में हैं? सबसे अधिक प्रत्याशी किस विधानसभा में हैं? सुरक्षा के क्या बंदोबस्त किए गए हैं? वोटिंग किस समय होनी है? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए ये रिपेर्ट बनाई गई है।
इस समय होगी वोटिंग
वोटिंग के समय को यदि देखा जाए तो लगभग सभी को पता ही है। वोटिंग शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक की जानी है। यह आम समय है, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय अललग रखा गया है। जिसमें बलाघाट, मंडला और डिंडौरी में दोपहर 3 बजे तक ही मतदान की समय सीमा रखा गई है। इसके बाद मतदान रोक दिया जाएगा। बालाघाट की बैहर, लांजी, पासवाड़ा विधानसभा में 03 बजे तक मतदान होगा। वहीं मंडला के 47 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों में तीन बजे के बाद मतदान रोक दिया जाएगा।
कुल मतदान केंद्र
मतदान केंद्र की बात की जाए तो मध्यप्रदेश में कुल 65 हजार 923 मतदान केंद्र हैं जिनपर वोटिंग की जानी है। वहीं संवेदनशीलता को यदि देखा जाए तो करीब 17 हजार पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। ज़ाहिर है संवेदनशीलता के मद्देनज़र सुरक्षा के भी कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। इसके लिए पुलिस बल के साथ ही मिलिट्री भी तैनात की गई है।
कितने प्रत्याशी मैदान में
उम्मीदवारी को देखा जाए तो एमपी में कुल दो हजार पांच सौ 33 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भिंड की अटेर विधानसभा में ही सबसे अधिक प्रत्याशी है। इस अटेर विधानसभा में कुल 38 प्रत्याशी चुनावी समर में मुकाबला कर रहे हैं। वहीं सबसे कम की यदि बात की जाए तो ब्यौहारी और अनूपपुर विधानसभा का नाम सामने आता है। इन विधानसभा में केवल पांच प्रत्याशी ही है। एमपी में एक हजार एक सौ 66 प्रत्याशी निर्दलीय भी मैदान में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS