Panna Child Death News : खदान के किनारे ढह गई दीवार, दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

पन्ना। जिले में दीवार धंसने का कारण दो बच्चों की मौत की खबर आ रही है। साथ ही इस घटना में एक महिला के गंभीर घायल होने की भी खबर आ रही है। बताया गया है कि हादसा गांव की मुरम खदान के पास हुआ है। खुदाई करते हुए ही महिला और दो बच्चों के ऊपर दीवार गिरी है। जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया है।
घटना अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत फरस्वाहा की बताई जा रही है। जिसमें एक मुरम खदान का पास बनी दीवार धंसने से हादसा हुआ है। हुआ दरअसल यह कि दो बच्चे शिवम नाम का लड़का और शामी नाम की एक लड़की साथ ही एक तुलसा नाम की महिला खदान में मुरम खोद रहे थे। खुदाई करते हुए वे दीवार के पास गए और सहसा वह दीवार गिर गई। दीवार के नीचे खदान में काम कर रहे ये तीनों दब गए। गांव वालों को इसकी खबर जैसे ही लगी, लोग मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी गई और खुदाई कर दीवार को हटाया गया। घटना में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। साथ ही महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का ईलाज जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS