मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज: तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी, कुछ क्षेत्रों में बारिश, दो दिन बनी रहेगी ठंड

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। अचानक तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। चंबल अंचल के कुछ इलाकाें में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। मौसम के ये हालात दो दिन तक और बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इसके बाद बसंत की बहार आ जाएगी। वैसे भी कल बसंत पंचमी है। यह असर देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी के असर से हुआ है। दिन में जहां 4 डिग्री तक पारा लुढ़का, तो रात में यह 6 डिग्री तक गिर गया।
भोपाल में सबसे ज्यादा लुढ़का पारा
प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात का तापमान सबसे ज्यादा 6 डिग्री लुढ़क कर 9 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर था। इंदौर में भी तापमान साढ़े 4 डिग्री गिरकर 9 से नीचे आ गया है। दो दिन के बाद फिर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते चौबीस घंटों के दौरान चंबल के इलाकों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS