मौसम: बादल हटते ही मध्यप्रदेश की राजधानी में 2 डिग्री गिरा रात का पारा, दिन में भी आएगी कुछ कमी

मौसम: बादल हटते ही मध्यप्रदेश की राजधानी में 2 डिग्री गिरा रात का पारा, दिन में भी आएगी कुछ कमी
X
सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी में रात के तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट हो गई। रात में बादलों के कम होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा 26 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया , यह सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर के अनुसार सोमवार को बादलों में कमी आने के बाद रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा।

भोपाल। सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी में रात के तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट हो गई। रात में बादलों के कम होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा 26 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री पर आ गया , यह सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। मौसम केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर के अनुसार सोमवार को बादलों में कमी आने के बाद रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा।

हवाओं की तेज रफ्तार का असर

मौसम विशेषज्ञ ए के शुक्ला के अनुसार दिन के तापमान में भी कमी आने की पूरी संभावना है। हवाओं की रफ्तार तेज होने के साथ ही बादलों के आने जाने से धूप के असर में कुछ कमी आ सकती है । इससे दिन के तापमान में भी मामूली कमी आने की उम्मीद है। मंगलवार को शहर का दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो-तीन दिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन 25 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी इससे राजधानी भोपाल में लू चलने के साथ तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा जिले में तेज गर्मी अपना असर दिखा रही है। कई जिलों में लू चलने से मौसमी बीमारियों में बढ़ने लगी हैं।

Tags

Next Story