गांजा तस्कर पिता-पुत्र पकड़ाए, 100 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

सागर। मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई जारी है। बीते दिनों इंदौर में जहां ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया गया तो वही आज सागर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर पिता-पुत्र के पास से पुलिस ने करीब 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।
सागर पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट थाना अंतर्गत पटकुई बरारू इलाके में राम कुमार श्रीवास्तव तथा इसका पिता गांजे की तस्करी का काम करते हैं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के घर पर पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों के घर से पुलिस ने 100 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। आरोपी पूर्व में भी गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह गांजा कहां से आया था तथा इसमें कौन-कौन शामिल है? इस मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS