कमलनाथ ने क्याें कहा, शिवराज सरकार को खोल लेना चाहिए डिपार्टमेंट ऑफ भ्रष्टाचार

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जो अफसर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करता है, उसे तत्काल हटा दिया जाता है। उन्होंने आईएएस कल्पना श्रीवास्तव का उदाहरण दिया और सलाह दे डाली कि शिवराज सरकार को डिपार्टमेंट ऑफ भ्रष्टाचार खोल लेना चाहिए। कमलनाथ विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबोला है।
कल्पना ने उजागर किया था घोटाला
कमलनाथ ने कहा कि सीनियर आईएएस अफसर कल्पना श्रीवास्तव ने उद्यानिकी विभाग में हुए प्याज बीज घोटाले को उजागर किया था इसलिए उन्हें यहां से हटा कर मछली पालन विभाग में भेज दिया गयाl इस घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। जब ईओडब्ल्यू की टीम मंत्रालय में इस घोटाले से संबंधित कुछ दस्तावेज लेने गई थीl इसके बाद सरकार ने कल्पना श्रीवास्तव को हटाया थाl
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS