मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक क्लर्क के घर ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी तो उसने पी लिया जहर, ले जाया गया अस्पताल

X
By - Dinesh Nigam Tyagi |3 Aug 2022 1:00 PM IST
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में ईओडब्ल्यू ने एक क्लर्क हीरो केसवानी के घर छापा के लिए दबिश दी तो उसने जहर पी लिया। उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्लर्क केसवानी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में ईओडब्ल्यू ने एक क्लर्क हीरो केसवानी के घर छापा के लिए दबिश दी तो उसने जहर पी लिया। उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। क्लर्क केसवानी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है।
कोर्ट के आर्डर पर छापा
आथिर्क अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के अनुसार क्लर्क केसवानी सतपुड़ा भवन में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद उसके घर छापा मारा गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS