KATNI NEWS; पुलिस ने नहीं की मदद तो नगर निगम कर्मचारी ने दी जान, परिजनों ने लगाए प्रतारणा के आरोप, जानें मामला

कटनी ; मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पदस्त एक नगर निगम कर्मचारी ने प्रतारणा से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार युवक लंबे समय से परेशान चल रहा था। जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई। लेकिन जब प्रशासन द्वारा भी मदद नहीं की गई तो युवक ने देर शाम अपने घर में पखे से लटककर जान दे दी। इसके बाद जब परिजनों ने सुबह युवक को देख तो आनन फानन में शव को नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचमाना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डिप्रेशन के चलते युवक ने की आत्महत्या
बता दें कि मृतक युवक का नाम अभिलेख कुंडे है। जो कि नगर निगम की हाका गैंग में काम किया करता था। बीते कुछ दिन पहले अभिलेख अपने साथियों के साथ नगर निगम अंतर्गत संत नगर पर आवारा मवेशियों को पकड़ने गया। जहां पर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान लोगों ने उसे इस कदर डरा धमका कि वह डिप्रेशन में चला गया। इस बात की युवक कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन उसकी मदद नहीं की गई। जिससे तंग आ कर युवक ने मौत को गले लगा लिया।
परिजनों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
इधर बच्चे की अचानक हुई मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तो वही अभिलेख के नगर निगम के साथियों का भी मौत की खबर सुनने के बाद गुस्सा सातवे आसमान पर है। मोहल्ले के लोग और नगर निगम के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम करने के बाद नगर निगम के बाहर एंबुलेंस में उसके शव को लेकर चक्का जाम कर दिया और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मृतक के माता पिता ने भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS