कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कब होंगे, पूर्व मंत्री ने बताई ये बात

कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कब होंगे, पूर्व मंत्री ने बताई ये बात
X
विधानसभा तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से पत्रकारों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कार्यक्रम पर सवाल किया तो पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कार्यक्रम जल्द फाइनल होंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाद कर दिया हैं। प्रियंका गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजन के बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर घोटालों का आरोप लगाकर निशाना साधा था। वहीं विधानसभा तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री सजजन सिंह वर्मा से पत्रकारों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कार्यक्रम पर सवाल किया तो पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के प्रदेश में दौरे कार्यक्रम जल्द फाइनल होंगे।

पाखंड फैलाने बालाघाट जाने वाले थे

पूर्व मंत्री सजजन सिंह वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बयान दिया, पूर्व मंत्री सजजन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रकृति भी पाखंड फैलाने वालों का साथ नहीं दे रही। पूर्व मंत्री सजजन सिंह वर्मा ने कहा कि अमित शाह पाखंड फैलाने बालाघाट जाने वाले थे लेकिन ना प्रकृति इनका साथ दे रही ना ईश्वर!! यह एक सूचना है कि खेल खत्म है भाजपा का!! आप को बता दें कि अमित शाह का बालाघाट दौरा स्थगित हो गया था। मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बालाघाट दौरा स्थगित हो गया था। दुर्ग से बालाघाट आने के रास्ते में मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को वापस रायपुर लौटना पड़ा था।

दलितों के घर बुलडोजर चल रहे।

सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार बीजेपी पर हमला किया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज के राज में दलितोंए आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है सबसे ज्यादा अपराध दलितों, आदिवासियों के साथ हो रहे। गुंडे माफिया खुलेआम घूम रहे और दलितों के घर बुलडोजर चल रहे। अंधेरनगरी में।

आप को बता दें कि सागर के सुरखी में पीएम आवास योजना के तहत बने दलितों के घर पर बुलडोजर चलवाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर मकान तुड़वाने के आरोप लगाए। गुरुवार को वे पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने जमीन पर बैठकर पीड़ितों की बात सुनी थी।

Tags

Next Story