MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के ये 5 नेताओं में से एक नेता होगा भाजपा का चेहरा?, मिले संकेत

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के ये 5 नेताओं में से एक नेता होगा भाजपा का चेहरा?, मिले संकेत
X
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। चुनावो को लेकर भाजपा-कांग्रेस चुनावी मैदान में कूद चुकी है। हालांकि भाजपा से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वही भाजपा नेता भी सीएम चेहरे को लेकर बच रहे है।

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। चुनावो को लेकर भाजपा-कांग्रेस चुनावी मैदान में कूद चुकी है। हालांकि भाजपा से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वही भाजपा नेता भी सीएम चेहरे को लेकर बच रहे है। लेकिन हाल ही में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी ने प्रदेश के पांच नेताओं को कमान सौंपी है, जिससे साफ संकेत मिलते है की इन पांच नेताओं में से ही कोई भाजपा का चेहरा हो सकता है। सीएम शिवराज इकलौते चेहरे नहीं होंगे।

भाजपा ने इस बार तय किया किया है कि साल 2018 में निकाली गई आशीर्वाद यात्रा की तरह सीएम शिवराज इस बार भी किसी भी यात्रा को अकेले लीड नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कई यात्राएं निकालने जा रही है। यह सभी यात्राएं सितंबर माह में शुरू की जा सकती है।

भाजपा ने तय किए पांच नाम

एमपी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा को प्रदेश की अलग अलग यात्राओं का जिम्म सौंपा है। आवश्यकता पड़ने पर ये नेता अन्य इलाकों में भी जा सकते है। साथ ही यात्राओं में कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और शीर्ष नेताओं को भी जोड़ा जा सकता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जन आर्शीवाद यात्रा प्रदेश की 230 सीटों को कवर करेगी। पांचों यात्राओं का समापन राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिित में होगा। इसके लिए पीएम मोदी 25 सितंबर को राजधानी भोपाल आ सकते है।

Tags

Next Story