मुख्यमंत्री शिवराज ने क्यों कहा- विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची के कारण मप्र को मिलेगी बड़ी उपलब्धि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनेक सौर ऊर्जा परियोजनाएं संचालित हैं। इस क्रम में रायसेन जिले में स्थित विश्व धरोहर स्मारक स्थल सांची नगर देश की प्रथम सोलर सिटी बनने जा रही है। परियोजना अंतर्गत सांची में विभिन्न कार्यों की पूर्णता लगभग पूरी हो गई है। आने वाले दिनों में देश की प्रथम सोलर सिटी के रूप में सांची का नाम जाना जाएगा। यह मध्यप्रदेश की विशेष उपलब्धि होगी।
ऊर्जा के क्षेत्र में मप्र में अच्छी प्रगति
मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय सभा कक्ष में प्राथमिकता के जन-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कैबिनेट के सदस्य और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में मप्र ने अच्छी प्रगति की है। जहां मप्र बिजली उत्पादन और आपूर्ति में आत्म-निर्भर बना है, वहीं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मप्र की उपलब्धियों ने देश का ध्यान आकर्षित किया है। सोलर सिटी सांची मप्र को इस क्षेत्र में नई पहचान दिलवाएगी।
पेसा नियम क्रियान्वयन की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पेसा नियम में ग्राम सभाओं के कार्यों के संचालन और तेंदूपत्ता संग्राहकों को आवश्यक सामग्री के प्रदाय से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में मिलेट (श्री अन्न) को बढ़ावा देने, दिव्यांग कल्याण, संबल योजना में पात्र हितग्राहियों को राशि के भुगतान, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना, युवा अन्नदूत योजना, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण और 10 से 25 मई तक जन समस्याएं हल करने के लिए जरूरी तैयारियां करने पर भी चर्चा हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS