मुख्यमंत्री शिवराज ने क्यों कहा, कल दोपहर 12 बजे जो जहां है वहीं मिठाई बांटो, ढोल बजाओ, नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ...देखें वीडियो

भोपाल। आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय जनजातीय लोकनृत्यों में रंग गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आदिवासी वेशभूषा में थिरकते नजर आए। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि कल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे द्रोपदी बहन राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी इसलिए इस समय जो जहां जिस गांव में हो वहीं मिठाई बांटो, ढोल बजाओ, नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ।
यह समूचे आदिवासी वर्ग का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल द्रोपदी मुर्मू का सम्मान नहीं है, भारत के आदिवासी समाज का सम्मान है, यह मध्यप्रदेश के 2 करोड़ आदिवासी भाइयों और बहनों का सम्मान है। हमारे समाज से हमारी बहन राष्ट्रपति बनेगी। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी शोषण के अलावा कुछ नहीं किया, उन्हें केवल झोंपड़ी में पड़ा रहने दिया। लेकिन, यह भारतीय जनता पार्टी है। इसने एक नहीं अनेकों पदों पर अनसुइया बहन छिंदवाड़ा की रहने वाली छत्तीसगढ़ की गवर्नर, मंगुभाई पटेल मध्यप्रदेश के गवर्नर और अब राष्ट्रपति। इसलिए आदिवासियों को सम्मान और स्थान अगर किसी ने दिया है तो "भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS