जयवर्धन ने क्यों कहा, 'महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा' के खिलाफ खोला मोर्चा, नरोत्तम को भी दे डाली यह सलाह

जयवर्धन ने क्यों कहा, महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, नरोत्तम को भी दे डाली यह सलाह
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर में भाजपा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा मुख्य सचिव को निरंकुश कहने से साफ है कि महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नरोत्तम मिश्रा से जुड़े एक सवाल पर जयवर्धन ने कहा कि उन्हें भाजपा छोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि शिवराज सिंह उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। हालांकि नरोत्तम इसके लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर में भाजपा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा मुख्य सचिव को निरंकुश कहने से साफ है कि महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नरोत्तम मिश्रा से जुड़े एक सवाल पर जयवर्धन ने कहा कि उन्हें भाजपा छोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि शिवराज सिंह उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। हालांकि नरोत्तम इसके लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं।

ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 7 सितंबर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है, ये ऐतिहासिक रहेगी। खास बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में भी प्रवेश करेगी और बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन और अगर मालवा होते हुए राजस्थान निकल जाएगी।

शिवराज से सभी नेता संतुष्ट नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी बड़े नेता शिवराज जी से संतुष्ट नहीं है, जयवर्धन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सिसोदिया ने पिछले दिनों चीफ सेकेट्री पर टिप्पणी की जो इतिहास में पहली बार हुआ होगा। क्योंकि चीफ सेकेट्री मुख्यमंत्री के साथ काम करता है। उन्होंने तंज कसा तो क्या यहाँ अब महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है?

Tags

Next Story