शिवराज ने क्यों कहा, सरकस हो गई है कांग्रेस, राहुल पर कर दी यह टिप्पणी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को बुरहानपुर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्कस हो गई है, जिसमें कोई अध्यक्ष नहीं फिर भी मुख्यमंत्री हटाने का फैसला कर देते हैं राहुल। मुख्यमंत्री शिवराज बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का फैसला राहुल गांधी कर देते हैं। कांग्रेस तो सर्कस हो गई सर्कस। दुनिया में ऐसा अजूबा देखा है कि पार्टी का अध्यक्ष ही न हो। मैडम सोनिया तो कार्यकारी अध्यक्ष हैं।कांग्रेस की हालत यह कर दी कि पंजाब में तो डुबो ही दिया। अच्छी खासी सरकार कैप्टन साहब चला रहे थे, लेकिन उनको हटाकर चन्नी साहब को बना दिया। सिद्धू भी कमाल के हैं, हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे, अच्छी खासी चलती सरकार का कबाड़ा कर दिया वाह री कॉंग्रेस। शिवराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी 50-50 चल रहा है, वो कह रहे हैं ढाई साल मुझे भी दो, उधर पायलट हैं राजस्थान में और गहलोत साहब हैं।
मध्य प्रदेश में एक छत्र कमलनाथ, बाकी कांग्रेस अनाथ -
शिवराज ने मप्र में कांग्रेस की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि मप्र में कमलनाथ एकछत्र पार्टी चला रहे हैं। देखो मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, मुख्यमंत्री नहीं बने और नेता प्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, स्टार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ। युवाओं के नेता नकुल नाथ बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ।
अपनों को निपटा रही कांग्रेस
शिवराज ने कहा कि बेचारे अरुण यादव को कोई नहीं पूछ रहा है। ये कांग्रेस है जो अपनों को ही निपटा देती है। स्वर्गीय सुभाष यादव को भी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया और अब अरुण भैया को तो सांसद भी नहीं बनने देना।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS