कमलनाथ ने क्यों कहा- भाजपा को गौरव नहीं, जनजातीय प्रायश्चित दिवस मनाना चाहिए

भोपाल । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल के जंबूरी मैदान पर भाजपा द्वारा 15 नवंबर को आयोजित किये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा को जनजातीय गौरव पर बात करने व इस दिवस को मनाने का कोई हक़ नही है क्योंकि उनकी सरकार में जनजातीय वर्ग के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाएं घटी है। भाजपा को जनजातीय वर्ग से माफी मांगते हुए मांफी व प्रायश्चित दिवस मनाना चाहिए।
चुनाव को देखते लुभाने-साधने की कोशिश
कमलनाथ ने कहा है कि सिर्फ आगामी चुनाव को देखते हुए जनजातीय वर्ग को लुभाने , साधने के लिए भाजपा यह आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 17 वर्ष में भाजपा की सरकार ने इस वर्ग के उत्थान के लिए एक भी ऐसा काम नहीं किया है जो उल्लेखनीय हो। प्रदेश का जनजातीय वर्ग भाजपा सरकार की इस सच्चाई को जानता है कि उसकी सरकार में किस प्रकार उनके साथ दमन व उत्पीड़न की घटनाएं घटी है और किस प्रकार से इस वर्ग की निरंतर अनदेखी की गयी है।वह भाजपा के किसी भी गुमराह व भ्रमित करने वाले बहकावे में आने वाला नहीं है।
टारगेट देकर जुटाई जा रही सरकारी भीड़
कमलनाथ ने कहा कि आयोजन के नाम पर लाखों लोगों को जुटाने का दावा किया जा रहा है, जनजातीय वर्ग के लोगों के नाम पर भाजपा के प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को व सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाकर इस आयोजन में बैठाने की पूरी तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को टारगेट देकर सरकारी भीड़ इस आयोजन के नाम पर जुटाई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS